रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक गढ़ा-कटंगा की वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का अद्वितीय पराक्रम, त्याग और सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने साहस और वीरता से देश की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
सीएम साय ने कहा कि रानी दुर्गावती का प्रेरणादायी जीवन हम सभी को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।