दुर्ग पुलिस ने शारदीय नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों के लिए बनाया ‘सुरक्षित कॉरिडोर’, शहर में भारी और मध्यम वाहनों की नो-एंट्री
दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक ‘सुरक्षित कॉरिडोर’ बनाया गया है। 11 से 19 अक्टूबर तक इस मार्ग पर तीन पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे तैनात रहेंगे।…