Headlines

न्यू राजेंद्र नगर में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार, नकदी भी जब्त

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72,300 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश…

Read Full News

अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई व्यवस्था, राजकीय विश्वविद्यालय के अनुभव पर भी मिलेंगे 5 अंक, समान अंक पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को मिलेगी वरीयता

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति-2024 में संशोधन करते हुए संशोधित अतिथि व्याख्याता नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन किया है। संशोधित नीति में चयन प्रक्रिया, अनुभव, पुनर्नियोजन और मानदेय से जुड़े प्रावधानों को अधिक स्पष्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों…

Read Full News

3 अहम फैसलों पर साय कैबिनेट की मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और…

Read Full News

गृहमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की बैठक हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में…

Read Full News

छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड…

Read Full News

CM साय ने पूर्व विधायक भीमा मंडावी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए बस्तर और जनजातीय समाज के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर और जनजातीय समाज के विकास के लिए भीमा मंडावी का समर्पण…

Read Full News

Raipur : रातभर झांकी देखना पड़ा महंगा, मंगल बाजार के पास से MR की बाइक हुई चोरी

रायपुर। राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। गणेश झांकी देखने पहुंचे एक युवक की मोटरसाइकिल मंगल बाजार तिराहे के पास से चोरी हो गई। युवक ने काफी तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चलने पर आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के…

Read Full News

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) अपनी संपत्तियों, भूखंडों, आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं तथा सार्वजनिक अधोसंरचनाओं के आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी प्रबंधन की दिशा में बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाई-टेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का डिजिटलीकरण तथा डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित…

Read Full News

छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी शासकीय विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (नई दिल्ली) के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान प्रदेशभर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक…

Read Full News

छत्तीसगढ़ के रसोइयों के लिए बड़ी खबर, मानदेय की टॉपअप राशि हेतु 117 करोड़ का पुनर्विनियोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत काम करने वाले रसोइयों के मानदेय भुगतान को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के लिए 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी…

Read Full News