रायपुर। राजधानी में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टिकरापारा पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 9,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, इस तरह कुल शराब की मात्रा 16.200 लीटर पाई गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,000 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख फारूक उर्फ चिरावटी (30 वर्ष), पिता शेख अब्दुल, निवासी गौसिया मस्जिद के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त, न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन तथा टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
# रायपुर: 90 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 9 हजार रुपये की शराब जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राम मनोहर लोहिया स्कूल के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, इस तरह कुल शराब की मात्रा 16.200 लीटर पाई गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9,000 रुपये है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख फारूक उर्फ चिरावटी (30 वर्ष), पिता शेख अब्दुल, निवासी गौसिया मस्जिद के पीछे, संतोषी नगर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 987/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।