Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में सीएम साय ने युवाओं से किया संवाद, नवाचार और उद्यमिता पर हुई चर्चा

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार में आयोजित Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके सपनों, उम्मीदों तथा हुनर को करीब से जाना।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के नवाचार, प्रतिभा और उद्यमशीलता से जुड़े विचारों को सुना। कार्यक्रम में युवाओं की रचनात्मक क्षमता और नए विचारों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी विमर्श हुआ।

सीएम साय ने युवाओं के उत्साह और उनकी प्रतिभा को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में युवाओं को नई दिशा देने तथा उनके सपनों को साकार करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान युवाओं ने अपने अनुभव, नए विचार और भविष्य की योजनाएं साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और नवाचार को मंच प्रदान कर उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *