21 अगस्त को PM मोदी से मिलने आज दिल्ली रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय शाम 5.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे आज रात दिल्ली में ही रुकेंगे।

CM साय के दिल्ली प्रवास के दौरान कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की संभावना है।

प्रशासन की यह खबर भी पढ़े

राजधानी रायपुर में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर यह आपदा प्रबंधन अभ्यास मंदिर हसौद तहसील के ग्राम परसदा सेंध लेक में होगा। मॉक ड्रिल का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन, राहत एवं बचाव दल और संबंधित विभागों की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *