56 इंच का छोटा बंदर है PM मोदी, भूपेश बघेल ने लगाया विवादित नारा

PM मोदी पर विवादित तंज, ‘56 इंच का छोटा बंदर’ और ‘बाल नरेंदर’ का किया जिक्र

रायपुर। हरेली तिहार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे “56 इंच का छोटा बंदर” और “बाल नरेंदर” जैसे नारों का जिक्र किया।

बघेल ने कहा कि बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनाई गई ‘56 इंच’ की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में “56 इंच का छोटा बंदर… बाल नरेंदर” जैसे नारों का उल्लेख किया।

भूपेश बघेल के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले से जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच हरेली तिहार के मंच से दिए गए इस बयान को भाजपा पर बघेल के तीखे सियासी हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *