Headlines

7 महीने बाद भी नहीं मिला मृतक का परिवार, धमतरी पुलिस ने जारी किया हुलिया और संपर्क नंबर

धमतरी। जिले के दुगली थाना क्षेत्र के भंडारवाड़ी गांव के जंगल में मिले एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। करीब सात महीने से पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। अब पुलिस ने आम नागरिकों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि मृतक के हुलिए और पहनावे की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

पुलिस के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह है मृतक का हुलिया और पहनावा

  • उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष।
  • कद करीब 5 फीट 3 इंच।
  • शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला।
  • चेहरा लंबा, दांत बाहर की ओर दिखाई देते हैं।
  • बाल अधपके।
  • काले-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहने हुए था।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस हुलिए और पहनावे के विवरण को ध्यान से देखें और अपने परिचितों, रिश्तेदारों तथा आसपास के गांवों के लोगों तक साझा करें। संभव है कि मृतक किसी परिवार का सदस्य हो और उसके परिजन अब भी उसकी तलाश कर रहे हों।

इन नंबरों पर दें जानकारी

यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित कर सकता है।

  • थाना प्रभारी, दुगली: 94791-91327
  • पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी: 9479192299
  • फोन नंबर: 07722-231344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *