रायपुर/बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेंगे और 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:10 बजे शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर, बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे से 2 बजे तक बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे बेमेतरा से रवाना होंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 2:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। करीब 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।