दुर्ग में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान ओम निर्मलकर (18 वर्ष 2 माह), निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जब्त किया।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 1368/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी और सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *