फोन नहीं, अब समाज को अपग्रेड करें, iPhone प्रेमियों को एक्टर सोनू सूद का खास संदेश

मुंबई। Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही मुंबई स्थित Apple Store के बाहर iPhone खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

नए iPhone को लेकर युवाओं में खासा क्रेज नजर आया। कई ग्राहक घंटों पहले ही स्टोर के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी स्टोर के बाहर लगी भीड़ की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं।

इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने iPhone को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने नए फोन के लिए लोगों के उत्साह पर टिप्पणी करते हुए कहा, “नया फोन, नई EMI… वही पुराने बिल!”

सोनू सूद ने आगे कहा कि शायद अब समय आ गया है कि केवल फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज में बदलाव लाने के लिए भी लोग कतार में खड़े हों। उन्होंने कहा कि असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।

उनकी इस टिप्पणी को iPhone की दीवानगी के बीच सामाजिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *