23 सितंबर तक करें आवेदन
रायपुर। शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर में समाजशास्त्र विषय में अतिथि व्याख्याता के 1 रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित योग्यता एवं नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
23 सितंबर तक जमा होगा आवेदन
अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से या स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवेदन 23 सितंबर 2026 की शाम 5:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी?
भर्ती से संबंधित योग्यता, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gkhca.in पर उपलब्ध है।