Jagdalpur : दोसा सेंटर वाले युवक की मौत, ठेले में दौड़ रही करंट से झुलसा

जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। यहां दोसा सेंटर चलाने वाले 16 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह रोज की तरह अपनी दुकान खोलने के लिए मार्केट पहुंचा था। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक सुबह करीब 7:30 बजे संजय मार्केट पहुंचा था। उसने पहले अपने दोसा सेंटर की साफ-सफाई की। इसके बाद ठेले पर लगी झिल्ली को व्यवस्थित करने के लिए वह ऊपर चढ़ गया।

इसी दौरान ठेले के पास पड़ा कटे हुए बिजली के तार का हिस्सा उसके संपर्क में आ गया। तार छूते ही युवक को तेज करंट लगा और वह उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को देखा और तत्काल पुलिस तथा उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *