Headlines

बस्तर ओलंपिक 2026 का आगाज, मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

बस्तर। बस्तर ओलंपिक 2026 के विकासखंड स्तरीय आयोजन का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कभी जिस बस्तर की पहचान संघर्ष से थी, आज उसी बस्तर के युवा खेल मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। यह बदलाव हमारे खिलाड़ियों के हौसले और उनकी मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, जीत हासिल करें और बस्तर का नाम रोशन करें।

मंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *