Headlines

अंबिकापुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम में हुए शामिल

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचे है। यहां उन्होंने होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

अंबिकापुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित 4th Annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कैंसर के उपचार, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री अंबिकापुर पहुंचे और अग्र महाकुंभ 2026 में शामिल होकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *