रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि DUSU चुनाव में ABVP की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि देश का युवा किसके साथ है।
बता दें कि 2026 के DUSU चुनाव में ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है। ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्षय राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री साय की यह प्रतिक्रिया DUSU चुनाव परिणाम आने के बाद सामने आई है।