रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला किरायेदार द्वारा शिवलिंग और स्कूटी को नुकसान पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला पूजा बुन्देला को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।