ओडिशा/पुरी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को सपरिवार श्री जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में समस्त जगत के कल्याण की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नीलांचल की पावन भूमि पर महाप्रभु के दर्शन केवल आस्था का अनुभव नहीं, बल्कि सनातन चेतना से जुड़ने का आत्मिक अवसर भी है।
मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।


