दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में बाबा नीब करौरी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों और टीम से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक साधना को सिनेमा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है।