नवंबर से जनवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानियां बढ़ गई है. एसईसीआर के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के कारण मेगा ब्लॉक का फैसला किया है. 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को काम चलेगा. इसके कारण 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. वहीं 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी.

18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर से जनवरी के बीच निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी. नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 और जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे. 12767 नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 और जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी.

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी. इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी. इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *