Headlines

कांकेर में दर्दनाक हादसा, मिंजाई मशीन से किसान का दाहिना पंजा कटा

कांकेर। जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिंजाई मशीन की चपेट में आने से किसान नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक खराब होने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उसे काटकर अलग करना पड़ा। इस घटना के बाद किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई धान की मिंजाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ मिंजाई मशीन के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें धमतरी रेफर कर दिया। धमतरी में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटकर अलग कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *