Headlines

महासमुंद जिला जेल से चार कैदी फरार, सुरक्षा में सेंध से हड़कंप

महासमुंद। जिला जेल से चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज सोमवार सुबह करीब 4 बजे चारों कैदी जेल की ऊंची बाउंड्री फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार कैदियों की तलाश के लिए पुलिस और जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिला जेल में बंद चार कैदी आज सोमवार सुबह करीब 4 बजे मौका पाकर जेल की ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल गए। फरार कैदियों की पहचान पंचराम निषाद, धर्मवीर, लीलाधर और राजेंद्र रॉय चौधरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि फरार कैदियों में धर्मवीर, लीलाधर और राजेंद्र रॉय चौधरी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल में बंद थे, जबकि पंचराम निषाद चोरी के मामले में सजा या न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल में निरुद्ध था।

एक साथ चार कैदियों के जेल से फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *