राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में हुई।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।

राज्यपाल और उपराष्ट्रपति के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट को छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों और समसामयिक मुद्दों पर संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *