न्यू राजेंद्र नगर में जुआ खेलते 14 जुआरी गिरफ्तार, नकदी भी जब्त

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ खेल रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72,300 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सभी 14 लोगों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में करण जुमनानी, योगेश साहू, उत्तम हरिपाल, लक्ष्मीकांत वर्मा, सुनील टंडन, विकास महानंद, धनेश्वर साहू, मुकेश नरवानी, सौरभ जुमनानी, कमल रूपरेला, हरीश बेलानी उर्फ गोलू, रूपेश वर्मा, पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू और संकेत टांडी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जुआ-सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *