Headlines

PM मोदी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महात्मा गांधी की जयंती देशभर में गांधी जयंती के रूप में मनाई जा रही है। यह दिन सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के प्रति उनके विचारों एवं योगदान को याद करने का अवसर है। संयुक्त राष्ट्र ने भी 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मान्यता दी है।

राजघाट पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बापू के प्रति सम्मान व्यक्त किया। गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *