रायपुर। छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से आज सिंगापुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय का भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने आत्मीय स्वागत किया।
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रथम SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को सहभागी बनने का यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदेश की उपलब्धियों, विकास की अपार संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगी, साथ ही, CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा भी होगी।
सिंगापुर दौरे को लेकर सीएम साय कहना है कि हमारी सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए और वैश्विक निवेश मानचित्र पर प्रदेश की मजबूत पहचान बने।