Headlines

भाठागांव बस स्टैंड सुलभ के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग को चेक करने पर हुआ खुलासा

रायपुर। सूखे नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति को 5.448 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत पुलिस ने करीब 2 लाख 72 हजार 400 रुपये बताई है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी जिले का निवासी है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम रॉबिन्सन गुडिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड सुलभ के पास एक व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र धनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग से 5.448 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

मलकानगिरी का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सामू माडी (40 वर्ष), पिता मुका माडी, निवासी ग्राम टोंडापाली, वार्ड नंबर-2, थाना मलकानगिरी, जिला मलकानगिरी, ओडिशा बताया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 924/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *