Headlines

पुलिसकर्मी चोर निकला, अपने ही घर में किया था चोरी

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सागरदीप कॉलोनी उसलापुर में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने एक निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात में आरोपी आरक्षक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, बिन्दावती मिश्रा अपने बेटे आशीष मिश्रा के साथ सागरदीप कॉलोनी उसलापुर में रहती हैं। कुछ समय पहले बिन्दावती किसी काम से रीवा गई थीं। इस दौरान उनका बेटा आशीष घर पर अकेला था। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नगदी गायब थे।

घर में चोरी होने के बाद बिन्दावती मिश्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें अपने बेटे आशीष मिश्रा पर शक हुआ। शिकायत के बाद सकरी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर आशीष से पूछताछ शुरू की।पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि आशीष मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में चोरी की थी। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

सकरी पुलिस ने मामले में निलंबित आरक्षक आशीष मिश्रा, उसके साथी सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना और अनुराग चौधरी उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *