रायपुर। CM विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे के बाद आज 6 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ वापसी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार, वे सिंगापुर से रात 8 बजे Singapore Airlines की फ्लाइट SQ-522 से रवाना होंगे और रात करीब 10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 10:10 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से कार के जरिए होटल पार्क हयात के लिए रवाना होंगे और करीब 11 बजे होटल पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।
7 अक्टूबर की सुबह रायपुर पहुंचेंगे सीएम साय
टूर प्रोग्राम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय 7 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे होटल पार्क हयात, हैदराबाद से रवाना होंगे। सुबह 6:20 बजे वे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 6:50 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-7554 से हैदराबाद से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के सुबह 8:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
एयरपोर्ट से सुबह 8:50 बजे कार द्वारा रवाना होकर वे करीब 9:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह सिंगापुर दौरा निवेश और औद्योगिक संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा है। दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर कई कारोबारी और औद्योगिक समूहों के साथ चर्चा हुई है।