सिंगापुर में CM साय ने 15 से अधिक ग्लोबल कंपनियों के नेताओं से की चर्चा, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर मंथन

रायपुर/सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगापुर में आयोजित CEO राउंडटेबल में 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ व्यवसायिक नेताओं के साथ निवेश और संभावित साझेदारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में TCS, SMBC, टोलराम ग्रुप, एग्रोकोर्प, इंडियन ओशन ग्रुप और ब्लू एक्वा सहित विभिन्न वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ की निवेश क्षमता और औद्योगिक संभावनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, सुधार आधारित शासन व्यवस्था और निवेशक-अनुकूल वातावरण छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए एक बेहतर गंतव्य बनाते हैं।

CEO राउंडटेबल में प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, कृषि व्यवसाय, जलीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश और भविष्य की साझेदारियों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने वैश्विक कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य में उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं की जानकारी साझा की।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक उद्यमों का स्वागत करने, नए कारोबारी अवसर पैदा करने और देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और नई साझेदारियों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *