Headlines

आज रायपुर में कहां-कहां जाएंगे CM साय, देखें पूरा कार्यक्रम का शेड्यूल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, सिंघानिया सरोवर पोर्टिकों और इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक “अभिनंदन समारोह” साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकथोन 2026 कार्यक्रम निर्धारित है।

इसके बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री ऑडिटोरियम से रवाना होकर शाम 5:45 बजे सिंघानिया सरोवर पोर्टिकों टाटीबंध पहुंचेंगे। यहां शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक ‘सेवा संकल्प कॉन्क्लेव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे टाटीबंध से रवाना होकर शाम 7:10 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 7:15 बजे से रात 9 बजे तक ‘करमा तिहार 2026’ कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री रात 9 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर रात 9:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *