नाना पाटेकर की मौत मामले की जांच शुरू

गोवा। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद पणजी पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत यह कार्रवाई की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 76 वर्षीय अभिनेता को गोवा के डोना पाउला स्थित ओशन पार्क में उनके निवास से बंबोलीम के मणिपाल अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था।

पुलिस ने मामले को यूडी (Unnatural Death) के रूप में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) नितिन नायक के नेतृत्व में की जा रही है। फिलहाल अभिनेता की मृत्यु के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

पिता नाना पाटेकर के निधन पर बेटे मल्हार पाटेकर ने कहा, नाना साहेब जैसा व्यक्ति कभी वास्तव में हमें छोड़कर नहीं जाता। उनके कार्यों के माध्यम से, वे अमर हो जाते हैं। दूसरी बात, उनकी मानसिकता हमेशा सुसंगत रही; वे अक्सर यह पंक्ति दोहराते थे, ‘मानवता के नाम पर एकजुट होकर विश्व के कल्याण के लिए कार्य करें।’… हमारे संगठन के माध्यम से, जल क्षेत्र में कार्य पहले से ही चल रहा था, और कश्मीर में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पहलें भी शुरू हो चुकी थीं। तीसरी बात, वे चले जाने से पहले हर किसी को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंप चुके थे।

मराठवाड़ा कार्य के संबंध में, मैंने अभी-अभी मुख्यमंत्री से बात की, और उन्होंने नोट किया कि नाम फाउंडेशन के माध्यम से किया जा रहा कार्य हमारे सीईओ गणेश थोरात के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि हमने अतीत में सहयोग किया है, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि नाना साहेब इस बार और भी कठोरता से आगे बढ़ने का इरादा रखते थे। इसलिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो उन्होंने कल्पना की थी, वह वास्तव में साकार हो।

अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे उन्होंने एक दोस्त को संदेश भेजकर तबीयत खराब होने और सीने के बाईं ओर दर्द की शिकायत की थी। सुबह करीब 4 बजे दोस्त उनके घर पहुंचे, जहां वे बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) और अन्य प्रयास किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *