अनवर ढेबर फिर ED की रडार में, सुबह से चल रही छापेमारी

रायपुर। आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर दबिश दी। शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी ED की टीम पहुंची है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजधानी में तीन से चार अलग-अलग स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही ED के अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर के घर पर भी छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवास के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

ED की इस कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच किन दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की संभावना है।

पहले भी रायपुर और दुर्ग में हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर और दुर्ग में भी अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर अधिकारियों ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की थी। वहीं, दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की टीम पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह छह बजे E-701 स्थित उनके आवास पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *