रायपुर। रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए सबसे पहले जनता का विश्वास जीतना जरूरी है। विपक्ष में निराशा और हताशा का भाव दिखाई दे रहा है, जिसके चलते वह सत्ता पाने के लिए बेचैन है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को हटाने की कोशिश करने के बजाय विपक्ष को देश में अस्थिरता का माहौल बनाने से बचना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों को आत्ममंथन करने और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की सलाह दी।
वीरेंद्र कुमार खटीक के मुताबिक, लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सत्ता तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। विपक्ष को जनहित से जुड़े विषयों पर काम करना चाहिए और जनता के सामने अपनी नीतियां तथा मुद्दे रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा जीतकर ही सत्ता हासिल की जा सकती है।