EOW-ACB की रेड 4 जिलों में, घोटाले से जुड़े सफेदपोश अफसर-नेताओं में हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों की जांच के सिलसिले में EOW-ACB ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने प्रदेश के कई जिलों में एक साथ दबिश दी। कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाला मामले की जांच के तहत करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, EOW-ACB की टीमें शुक्रवार सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित कई स्थानों पर पहुंचीं। यहां संबंधित ठिकानों पर जांच की जा रही है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। एक साथ कई जगहों पर हुई इस कार्रवाई से संबंधित लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में EOW और ACB की टीम पद्मनाभपुर पहुंची, जहां कोल लेवी और शराब घोटाला मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा तालपुरी सहित अन्य स्थानों पर भी जांच टीमों के पहुंचने की सूचना है।

दस्तावेजों की पड़ताल जारी, विस्तृत जानकारी का इंतजार

फिलहाल प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है। हालांकि, छापेमारी किन व्यक्तियों या संस्थानों के यहां की जा रही है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *