रायपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सांसद सुधांशु त्रिवेदी का CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी छत्तीसगढ़ पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और सांसद सुधांशु त्रिवेदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।

सीएम साय ने दोनों नेताओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *