रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्ययोजना बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।
बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है।