Headlines

लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक यात्री की मौत

नेपाल। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई है। हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग की प्रक्रिया में थे, तभी उनके बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक यात्री की जान चली गई।

फिलहाल हादसे के कारणों और अन्य संभावित घायलों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। दुर्घटना की जांच के बाद ही टक्कर की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *