Headlines

मेरा स्वास्थ्य अब बेहतर है, डॉ. रमन सिंह ने शुभचिंतकों का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कोयंबटूर में उनकी कमर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है। फिलहाल वे चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

डॉ. रमन सिंह ने अपने शुभचिंतकों, समर्थकों और प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्होंने अपनी सेहत के लिए की गई प्रार्थनाओं के प्रति हृदय से धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर रायपुर लौटेंगे और एक बार फिर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *