Headlines

रायपुर में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM साय होंगे शामिल

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। शाम को वे दुर्ग जिले के भिलाई-3 भी जाएंगे।

बता दें कि दोपहर 12:05 बजे सीएम विष्णुदेव साय जशपुर से रायपुर लौट आएंगे। इसके बाद 12:25 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

फिर वे 4:45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना ग्राउंड परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4:50 बजे कार से रवाना होकर 4:55 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भिलाई-3 पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *