Headlines

हाथियों ने बाइक तोड़ी, युवक ने भागकर बचाई अपनी जान

पेंड्रा। पेंड्रा क्षेत्र में हाथियों के आक्रामक व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथियों का झुंड सड़क पर खड़ी एक बाइक को तोड़ते हुए नजर आ रहा है। घटना दानीकुंडी प्लांटेशन रोड की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दानीकुंडी प्लांटेशन रोड से एक बाइक सवार गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सामने हाथियों का झुंड देखकर वह घबरा गया। हाथियों के आक्रामक तेवर को देखते हुए बाइक सवार ने समझदारी दिखाते हुए अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़ दी और खुद सुरक्षित स्थान पर छिपकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद हाथियों ने सड़क पर खड़ी बाइक को निशाना बना लिया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मरवाही वनमंडल क्षेत्र में फिलहाल करीब 65 हाथियों का दल मौजूद है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ गई है।

वन क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को हाथियों के नजदीक जाने या उन्हें देखकर घबराहट में उनके पास से निकलने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *