Headlines

IPS अंकिता शर्मा ने रिश्वतखोर प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड

राजनांदगांव। जिले में रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम द्वारा पकड़े गए प्रधान आरक्षक के खिलाफ पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 1470 किशोर यादव को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रक्षित केंद्र राजनांदगांव में संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक किशोर यादव को ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस घटना को प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है।

आदेश में कहा गया है कि प्रधान आरक्षक द्वारा अपने पद की गरिमा के विपरीत अनुचित आचरण किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान प्रधान आरक्षक किशोर यादव बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। उन्हें प्रतिदिन तीन गणना में उपस्थित रहना होगा। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *