रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी करते हुए उप संचालक ब्रजेश कुमार वाजपेयी को स्कूल शिक्षा मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया है। अब उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ब्रजेश कुमार वाजपेयी राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पूर्व में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधायी कार्य विभाग के मंत्री की निजी स्थापना में विभागीय कार्य संपादित करने के लिए आदेशित किया गया था।
जारी आदेश में राज्य शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करते हुए उनकी संविदा प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के तहत अब वे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, शंकर नगर रायपुर में उप संचालक के रूप में अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक कार्य करेंगे।