रायपुर। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से कैंसर के प्रति जागरूक रहने और इसके बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही समय पर जांच और उचित उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर आइए, कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के प्रति जनजागरण का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कैंसर से जुड़ी जागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बीमारी के प्रति सतर्कता और समय पर जांच से इसके जोखिम को कम करने तथा शुरुआती अवस्था में पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है। इसके लिए लोगों को अपनी जीवनशैली के प्रति सजग रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की जरूरत है।
सीएम साय ने कैंसर की रोकथाम और उपचार को लेकर समाज के हर वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया। उनका संदेश है कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर, समय पर जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाकर और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करके कैंसर के खिलाफ जनजागरण को मजबूत किया जा सकता है।