Headlines

जशपुर में दिवाली मनाएंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:10 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। शाम 4:25 बजे उनका आगमन जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम बगिया के हेलीपेड पर होगा।

इसके बाद शाम 4:30 बजे वे कार से हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4:35 बजे अपने निज निवास, ग्राम बगिया पहुंचेंगे। कार्यक्रम में इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *