Headlines

CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर

जशपुर/रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपने गृह निवास बगिया से रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। इस दौरान वे सिरकिनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड का भी उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उनका मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे बगिया स्थित अपने निजी निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:35 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री लैलूंगा विकासखंड के सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 1:05 बजे कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे ग्राम भुड़ियापानी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक ग्राम भुईयापानी में समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *