रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ विश्व हिंदू कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विश्वभर के हिंदू समाज को एक साझा मंच पर जोड़ने, सनातन संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण और वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में हिंदू समाज के बीच आपसी जुड़ाव और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।