Headlines

बिलासपुर में NH किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी गोपी साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग, जिसकी कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई है। वहीं चोरी में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रसाद पंडा (32 वर्ष), निवासी ग्राम डेराडीह, जिला केंद्रपाड़ा (ओडिशा), वर्तमान में बीएन सिटी लोखंडी, जिला बिलासपुर में रहते हैं। उन्होंने 14 नवंबर 2026 को सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसी दिन सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच सैदा तिवारीपारा के पास नेशनल हाईवे किनारे लगी लगभग 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर की मदद से चोरी कर ली है। चोरी गई रेलिंग की कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 1050/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने गोपी साहू (20 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 01, सकरी को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी 12 मीटर लोहे की रेलिंग और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AA 8341 जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में सकरी पुलिस ने चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *