Headlines

अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश नाकाम, दो शॉर्पशूटर्स गिरफ्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग करने की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर अमिताभ बच्चन को वर्ष 1984 के सिख दंगों को लेकर उनके बयान के कारण निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इस तरह का कोई बयान देने से इनकार किया है। फिलहाल इस कथित साजिश के पीछे की वजह और गैंगस्टर की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, विकास ठाकुर दिल्ली के एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने के इरादे से आया था। वहीं, दूसरा आरोपी दीपक सिंह 3 अक्टूबर को अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांछित था।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके नेटवर्क, विदेश में बैठे गैंगस्टर से संपर्क और अन्य आपराधिक वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश का खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *