Headlines

ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, अब नहीं रहे भारत के नागरिक

दिल्ली। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। इसके साथ ही वह अब भारतीय नागरिक नहीं रहे।

ललित मोदी का नाम वर्ष 2010 में आईपीएल से जुड़े विवाद के बाद सुर्खियों में आया था। उन पर आईपीएल में एक कंपनी से करीब 125 करोड़ रुपये कमीशन लेने के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद वह भारत छोड़कर लंदन चले गए थे और तब से वहीं रह रहे हैं।

ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के दौरान अपनी ब्रिटिश नागरिकता की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली थी। उन्होंने ब्रिटेन को अपना घर बताते हुए कहा कि ब्रिटिश नागरिक बनना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है।

गौरतलब है कि ललित मोदी ने वर्ष 2010 में आईपीएल से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और बीसीसीआई की कार्रवाई के बीच भारत छोड़ दिया था। इसके बाद से वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। जुलाई 2026 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इससे पहले वानुआतु की नागरिकता भी हासिल की थी और भारतीय पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *